Monday, October 31, 2022

नवंबर, मुक्तिका, गीत, दण्डक छंद, मुक्तक, लघुकथा,

कब ? क्या ? नवंबर २०२१
कार्तिक/अगहन (मार्गशीर्ष)
शंकराचार्य संवत २५२८, विक्रम संवत २०७८, ईस्वी २०२१, शक संवत १९४३, हिजरी १४४३, बांग्ला १४२८
*
०१. १८५८ भारत का प्रशासन ईस्ट इण्डिया कंपनी से ब्रिटिश सरकार ने लिया, १८८१ कोलकाता ट्राम सेवा आरंभ, १९१३ ग़दर आरंभ क्रांतिकारी तारकनाथ दास सैनफ्रांसिस्को कैलीफ़ोर्निया, १९२४ पद्मभूषण रामकिंकर उपाध्याय जन्म जबलपुर, १९२७ चित्रकार दीनानाथ भार्गव, १९४२ प्रभा खेतान जन्म, १९५० भारत का पहला रेल इंजिन चितरंजन रेल कारखाना, १९५४ फ़्राँस ने पांडिचेरी, करिकल, माहे तथा यानोन भारत को सौंपे, तापसी नागराज जन्म, ११९५५ डेल कारनेगी निधन, ९५६ कर्णाटक-केरल गठन, दिल्ली केंद्र शासित प्रदेश, १९६६ पंजाब-हरियाणा गठन, १९७३ ऐश्वर्या राय जन्म, २००० छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश गठन।
०२. १५३४ चौथे गुरु रामदास जयंती, १७७४ रॉबर्ट क्लाइव आत्महत्या, १८९७ सोहराब मोदी जन्म, १९३६ बी बी सी दूरदर्शन आरंभ, १९४० ममता कालिया जन्म, १९५० जॉर्ज बर्नाड शॉ निधन, १९६५ शाहरुख़ खान जन्म, धनतेरस।
०३. १४९३ कोलंबस ने डोमोनोका द्वीप खोजा, १६८८ सवाई जयसिंह जन्म, १८३९ ब्रिटेन-चीन अफीम युद्ध आरंभ, १९०३ पनामा आज़ाद, १९०६ पृथ्वीराज कपूर जन्म, १९३७ संगीतकार लक्ष्मीकांत जन्म, १९३८ असम हिंदी प्रचार समिति स्थापित, १९४८ प्रधानमंत्री नेहरू संयुक्त राष्ट्र सभा प्रथम संबोधन, १९६२ स्वर्ण बांड योजना लागू, रूप चतुर्दशी (नरक चौदस)।
०४. १६१८ औरंगजेब जन्म, १८२२ दिल्ली जल आपूर्ति योजन आरंभ, १८८३ स्वामी दयानन्द निर्वाण (जन्म १२-२-१८२४), १९३९ गणितज्ञ शकुंतला देवी जन्म, १९४५ आज़ाद हिंद फौजियों पर लाल किला मुक़दमा, १९५४ हिमालय पर्वतारोहण संस्थान दार्जिलिंग स्थापना, १९८४ ओबी अग्रवाल एमेच्योर स्नूकर विश्व चैम्पियन, १९९७ सियाचीन बेस कैम्प विश्व का सर्वाधिक ऊँचा एस.टी.डी. बूथ स्थापित, २००० दूरदर्शन डायरेक्ट टु होम सेवा, २००८ गंगा राष्ट्रीय नदी घोषित, पहला भारतीय मानवरहित अंतरिक्ष यान चंद्र कक्षा में, बराक ओबामा अफ़्रीकी मूल के प्रथम अमरीकी राष्ट्रपति, दीपावली।
०५. १५५६ पानीपत द्वितीय युद्ध अकबर ने हेमू को हराया, १६३० स्पेन-इंग्लैंड शांति समझौता, १८७० चितरंजन दास जन्म, १९१७ बनारसी दास गुप्ता जन्म, १९२० इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी स्थापित, १९३० अर्जुन सिंह जन्म,१९९९ गेंदबाज मैल्कम मार्शल निधन, २००७ प्रथम चीनी यान चंद्र कक्षा में, २०१३ मंगल परिक्रमा अभियान रॉकेट प्रक्षेपण, अन्नकूट-गोवर्धन पूजा।
०६. १८६० अब्राहम लिंकन अमरीकी राष्ट्रपति, १९०३ पनामा स्वतंत्र, १९१३ द. अफ्रीका गांधी जी बंदी, १९४३ जापान ने अंदमान-निकोबार नेताजी को सौंपे, १९६२ राष्ट्रीय रक्षा परिषद्, १९८५ अभिनेता संजीव कुमार निधन, यम द्वितीया, चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज।
०७. १६२७ बहादुरशाह द्वितीय निधन रंगून, १८५८ बिपिनचंद्र पाल जन्म, १८७६ बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय वंदे मातरम लिखा, १८८८ चंद्रशेखर वेंकट रमन जन्म, १९१७ रूस बोल्शेविक क्रांति सफल, १९३६ चंद्रकांत देवताले जन्म, १९५४ कमल हासन जन्म, विश्वामित्र जयंती।
०८. १९४५ हॉन्गकॉन्ग नौका दुर्घटना १५५० मरे, १९८८ चीन भूकंप ९०० मरे, २००८ प्रथम भारतीय मानवरहित अंतरिक्ष यान चंद्रकक्षा में, २०१६ भारत नोट विमुद्रीकरण,
०९. १२७० संत नामदेव जयंती, १८१८ इवान तुर्गेनेव जन्म, १८६२ कलकत्ता उच्च न्यायालय उद्घाटन, १८७७ इक़बाल जन्म, १९०४ वनस्पति विज्ञानी पंचानन माहेश्वरी जन्म, १९३६ सुदामा पाण्डे धूमिल जन्म, १९४८ जूनागढ़ भारत में विलय, १९५३ कंबोडिया स्वतंत्र, १९८९ ब्रिटेन मृत्यु दंड समाप्त, २००० उत्तराखंड दिवस, राष्ट्रीय क़ानूनी सेवा दिवस।
१०. १६५९ शिवजी ने प्रतापगढ़ दुर्ग के निकट अफ़ज़ल खान को मारा, १६९८ ईस्ट इंडिया कंपनी ने कलकत्ता ख़रीदा, १८४८ सुरेन्द्रनाथ बैनर्जी जन्म, १८८५ गोटलिएब डेमलेर पहली मोटर साईकिल, १९२० दत्तोपंत ठेंगड़ी जन्म, सदानंद बकरे शिल्पकार-मूर्तिकार जन्म, १९६३ रोहिणी खाडिलकर प्रथम एशियाई शतरंज चैम्पियनशिप १९८१विजेता, १९७० फ़्रांस राष्ट्रपति डगाल दिवंगत, १९७५ अंकोला स्वतंत्र, १९८२ बिल गेट विंडो १ आरंभ, १९८९ बर्लिन जर्मन दीवार गिराना आरंभ, १९९० चंद्रशेखर भारत के प्रधान मंत्री, २००१ भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई ने संयुक्त राष्ट्र संघ को संबोधित किया, २००२ ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से पहला ऐशेस मैच जीता, छठ पूजा।
११. १६७५ गोबिंद सिंह सिख गुरु बने, १८८८ मौलाना अबुल कलाम आज़ाद-जे.बी.कृपलानी जन्म, १९१८ पोलैंड स्वतंत्र, १९३६ माला सिन्हा जन्म, १९४३ परमाणु वैज्ञानिक अनिल काकोडकर जन्म, १९६२ कुवैत संविधान दिवस, १९७३ डाक टिकिट प्रथम अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी दिल्ली, १९७५ अंगोला स्वतंत्र, , राष्ट्रीय शिक्षा दिवस, जलाराम बापा जयंती, सहस्त्रबाहु जयंती।
१२. १८४७ सर जेम्स यंग सिमसन क्लोरोफॉर्म का पहला औषधीय प्रयोग, १८९६ पक्षी विज्ञानी सालिम अली जन्म,१९१८ ऑस्ट्रिया गणतंत्र बना, १९३० प्रथम गोलमेज सम्मेलन लंदन, १९३६ केरल मंदिर सब हिन्दुओं हेतु खुले, १०४० अमजद खान जन्म, १९४६ मदनमोहन मालवीय निधन, २००८ बालासोर परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम के १५ का सफल परीक्षण, प्रथम भारतीय मानवरहित अंतरिक्ष यान चंद्रमा की अंतिम कक्षा में स्थापित, २००९ अतुल्य भारत अभियान वर्ल्ड ट्रेवेल अवार्ड २००८ प्राप्त, गोपाष्टमी।
१३. १७८० रंजीत सिंह पंजाब शासक, १८९२ रायकृष्ण दास जन्म, १८९५ सी के नायडू जन्म, १८९८ सारदा माँ ने भगिनी निवेदिता के विद्यालय का उद्घाटन किया, १९१७ मुक्तिबोध जन्म, १९१८ ऑस्ट्रिया गणराज्य, १९६७ मीनाक्षी शेषाद्रि जन्म, १९६७ जुही चावला जन्म, १९७१ नासा मैरीनर ९ यान मंगल कक्षा में, १९७५ विश्व स्वास्थ्य संगठन एशिया चेचक मुक्त, १९८५ पूर्वी कोलंबिया ज्वालामुखी २३,००० मरे, २०१३ हरिकृष्ण देवसरे निधन, आंवला / अक्षय नवमी।
१४. १८८९ जवाहर लाल नेहरू जन्म, १९२२ बी बी सी रेडियो सेवा, १९२६ पीलू मोदी जन्म, १९५५ कर्मचारी राज्य बीमा निगम उद्घाटित, १९५७ बाल दिवस आरंभ, विश्व मधुमेह दिवस, १९७७ श्रील भक्तिवेदांत प्रभुपाद दिवंगत।
१५. १८७५ बिरसा मुंडा जन्म, १९२० लीग ऑफ़ नेशंस प्रथम बैठक जिनेवा, १९३७ जयशंकर प्रसाद निधन, १९३८ महात्मा हंसराज निधन, १९४९ नाथूराम गोडसे-नारायम दत्तात्रेय आप्टे को फाँसी,१९८२ विनोबा भावे निधन पवनार, १९८६ सानिया मिर्ज़ा जन्म, १९८८ फिलिस्तीन स्वतंत्र राष्ट्र घोषित, २००७ चिली भूकंप ७.७ रिक्टर, झारखण्ड दिवस, २०१७ कुंवर नारायण निधन, तुलसी विवाह, कालिदास जयंती।
१६. १९०७ शंभु महाराज जन्म, १९२७ श्रीराम लागु जन्म, १९३० मिहिर सेन जन्म, १९७३ पुलेला गोपीचंद जन्म, २०१३ सचिन तेंडुलकर भारत रत्न, राष्ट्रीय प्रेस दिवस, विश्व सहिष्णुता दिवस।
१७. १५५८ एलिजाबेथ प्रथम सत्तासीन, १९०० पद्मजा नायडू जन्म, १९२८ लाला लाजपत राय शहीद, १९३२ तीसरा गोलमेज सम्मलेन, १९६६ रीता फारिया मिस वर्ल्ड, १९७० रुसी लूनाखोद १ चंद्र तल पर, १९९९ अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस, अंतर्राष्ट्रीय छात्र दिवस। ।
१८. १७२७ जयपुर दिवस वास्तुकार विद्याधर चक्रवर्ती, १७३८ फ़्रांस-ऑस्ट्रिया शांति समझौता, १८३३ हालेंड-बेल्जियम जोनहोवेन संधि, १९०१ वी. शांताराम जन्म, १९१० क्रन्तिकारी बटुकेश्वर दत्त जन्म, १९१८ लातविया स्वतंत्र, १९४६ कमलनाथ जन्म, १९४८ पटना स्टीमर नारायणी जलमग्न ५०० मरे, १९५६ मोरक्को स्वतंत्र, १९७२ बाघ राष्ट्रीय पशु, २०१३ नासा मंगल पर यान भेजा, २०१७ मानसी छिल्लर मिस वर्ल्ड।
१९. १८२४ रूस सेंट पीटरसबर्ग बाढ़ १०,००० मरे, १८२८ रानी लक्ष्मी बाई जन्म, १८९५ फ्रेडरिक ई ब्लेसडेल पेंसिल का पेंटेट, १९२८ दारासिंह जन्म,१९३३ स्पेन महिला मताधिकार, १८३८ केशवचन्द्र सेन, १९१७ इंदिरा गाँधी जन्म, १९८२ नौवाँ एशियाई खेल आरंभ, १९९५ कर्णम मल्लेश्वरी भारोत्तोलन विश्व रिकॉर्ड, १९९४ ऐश्वर्या राय मिस वर्ल्ड, १९९७ कल्पना चावला प्रथम भारतीय महिला अंतरिक्ष यात्री, २००८ मून इम्पैक्ट प्रोब चाँद पर उतरा, राष्ट्रीय एकता दिवस, गुरु नानक जयंती।
२०. १७५० टीपू सुल्तान जन्म, १९१७ यूक्रेन गणराज्य, १९२९ मिल्खा सिंह जन्म, १९८१ भास्कर उपग्रह प्रक्षेपित, १९८५ माइक्रोसॉफ्ट विंडोस १ जारी, १९१६ नायक यदुनाथ सिंह परमवीर चक्र, १९८९ बबीता फोगाट जन्म, २०१६ पी. वी, सिंधु चाइना ओपन सुपर सीरीज विजेता।
२१. १८७७ प्रथम फोनोग्राम थॉमस एल्वा एडिसन, १८९९ हरेकृष्ण महताब, १९१४ क्रांतिकारी उज्ज्वला मजूमदार, १९३१ ज्ञानरंजन जन्म, १९४७ प्रथम भारतीय डाक टिकिट, १९५६ शिक्षक दिवस प्रस्ताव पारित, १९६२ भारत-चीन युद्ध विराम, १९६३ प्रथम भारतीय रॉकेट प्रक्षेपित थुम्बा, १९७० सी वी रमन निधन।
२२. १८३० झलकारी बाई जन्म, १८६४ रुक्माबाई प्रथम भारतीय महिला चिकित्सक जन्म, १८९२ मीरा बेन जन्म, १९४८ सरोज खान जन्म, १९३९ मुलायम सिंह यादव जन्म, १९६३ अमरीकी राष्ट्रपति कैनेडी की हत्या, १९९७ डायना हेडेन मिस वर्ल्ड।
२३. १९१४ कृष्ण चंदर जन्म, १९२६ सत्य साईं जन्म, १९३० गीता दत्त, १९३७ जगदीशचंद्र बोस निधन, १९८३ भारत में प्रथम राष्ट्र मंडल शिखर सम्मेलन।
२४. १७५९ इटली विसूवियस ज्वालामुखी विस्फोट, १८५९ चार्ल्स डार्विन ऑन द ओरिजिन ऑफ़ स्पीशीज प्रकाशित, १८६७ जोसेफ ग्लीडन अमेरिका कंटीले तार का पेटेंट, १९१९ महिपाल जन्म अभिनेता शायर, १९४४ अमोल पालेकर जन्म, १९५५ इयान बॉथम जन्म, १९२६ श्री अरोबिन्दो घोष सिद्धि दिवस, १९६२ अरुंधति रॉय जन्म, २००३ टुनटुन (उमादेवी) निधन, २०१५ महिप सिंह निधन।
२५. १८६६ इलाहाबाद उच्च न्यायालय उद्घाटित, १८६७ अल्फ्रेड नोबल डायनामाइट पेटेंट, १८९० सुनीत कुमार चटर्जी जन्म, १८९८ देवकी बोस जन्म, १९३० जापान भूकंप के ६९० झटके, १९४९ भारतीय संविधान हस्ताक्षरित व प्रभावी, १९७४ यू थांट निधन, १९८२ झूलन गोस्वामी जन्म।
२६. १८७० डॉ. हरिसिंह गौर जयंती, १९२६ प्रो. यशपाल जन्म, १९६० कानपूर-लखनऊ एस टी डी, २०१२ आम आदमी पार्टी गठित।
२७. १७९५ प्रथम बांगला नाटक मंचन, १८८५ उल्कापिंड प्रथम तस्वीर, १८९० ज्योतिबा फुले निधन, १८९५ नोबल पुरस्कार स्थापित, १९०७ हरिवंश राय बच्चन जन्म, १९३२ डॉन ब्रेडमैन दस हजार रन, १९४० ब्रूस ली जन्म, १९४२ मृदुला सिन्हा जन्म।
२८. १८२१ पनामा स्वतंत्र।
२९. १८६९ ठक्कर बापा जन्म, १९१३ अली सरदार ज़ाफ़री जन्म, १९६३ शरद सिंह।
३०. १७३१ बीजिंग भूकंप एक लाख मृत, १८५८ जगदीशचंद्र बोस जन्म, १८८८ क्रांतिकारी गेंदा लाल दीक्षित जन्म, मायानन्द चैतन्य जयंती, १९३१ रोमिला थापर जन्म, १९४४ मैत्रेयी पुष्पा जन्म, १९६५ गुड़िया संग्रहालय दिल्ली, २००० प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड।
***
मुक्तिका
मापनी - २१२ २२१ २ २२१ २ १२
*
अंत की चिंता न कर; शुरुआत तो करें
मंज़िलों की चाहतें, फौलाद तो करें

है सियासत को न गम, जनता मरे- मरे
चाह सत्ता की न हो, हालात तो करें

रूठना भी, मानना भी, आपकी अदा
दूरियाँ नजदीकियाँ हों, बात तो करें

वायदों का क्या?, कहा क्या-क्या न याद है
कायदों को तोड़ने, फरियाद तो करें

कौन क्या लाया यहाँ?, क्या ले गया कहो?
कैद में है हर बशर, आज़ाद तो करें
३१-१०-२०२२
***
गीत
*
श्वास श्वास समिधा है
आस-आस वेदिका
*
अधरों की स्मित के
पीछे है दर्द भी
नयनों में शोले हैं
गरम-तप्त, सर्द भी
रौनकमय चेहरे से
पोंछी है गर्द भी
त्रास-त्रास कोशिश है
हास-हास साधिका
*
नवगीती बन्नक है
जनगीति मन्नत
मेहनत की माटी में
सीकर मिल जन्नत
करना है मंज़िल को
धक्का दे उन्नत
अभिनय के छंद रचे
नए नाम गीतिका
*
सपनों से यारी है
गर्दिश भी प्यारी है
बाधाओं को टक्कर
देने की बारी है
रोप नित्य हौसले
महकाई क्यारी है
स्वाति बूँद पा मुक्ता
रच देती सीपिका
***
छंद कार्यशाला -
२८ वार्णिक दण्डक छंद
विधान - २८ वार्णिक, ६-१४-१८-२३-२८ पर यति।
४३ मात्रिक, १०-११--७-६-९ पर यति।
गणसूत्र - र त न ज म य न स ज ग।
*
नाद से आल्हाद, झर कर ही रहेगा, देख लेना, समय खुद, देगा गवाही
अक्षरों में भाव, हर भर जी सकेगा, लेख लेना, सृजन खुद, देगा सुनाई
शब्द हो नि:शब्द, अनुभव ले सकेगा, सीख देगा, घुटन झट होगी पराई
भाव में संचार, रस भर पी सकेगा, लीक होगी, नवल फिर हो वाह वाही
*
आचार्य संजीव वर्मा 'सलिल'
९४२५१८३२४४
३१-१०-२०२१
***
मुक्तक
*
स्नेह का उपहार तो अनमोल है
कौन श्रद्धा-मान सकता तौल है?
भोग प्रभु भी आपसे ही पा रहे
रूप चौदस भावना का घोल है
*
स्नेह पल-पल है लुटाया आपने।
स्नेह को जाएँ कभी मत मापने
सही है मन समंदर है भाव का
इष्ट को भी है झुकाया भाव ने
*
फूल अंग्रेजी का मैं,यह जानता
फूल हिंदी की कदर पहचानता
इसलिए कलियाँ खिलता बाग़ में
सुरभि दस दिश हो यही हठ ठानता
*
उसी का आभार जो लिखवा रही
बिना फुरसत प्रेरणा पठवा रही
पढ़ाकर कहती, लिखूँगी आज पढ़
सांस ही मानो गले अटका रही
३१-१०-२०२०
***
गीत
*
श्वास श्वास समिधा है
आस-आस वेदिका
*
अधरों की स्मित के
पीछे है दर्द भी
नयनों में शोले हैं
गरम-तप्त, सर्द भी
रौनकमय चेहरे से
पोंछी है गर्द भी
त्रास-त्रास कोशिश है
हास-हास साधिका
*
नवगीती बन्नक है
जनगीति मन्नत
मेहनत की माटी में
सीकर मिल जन्नत
करना है मंज़िल को
धक्का दे उन्नत
अभिनय के छंद रचे
नए नाम गीतिका
*
सपनों से यारी है
गर्दिश भी प्यारी है
बाधाओं को टक्कर
देने की बारी है
रोप नित्य हौसले
महकाई क्यारी है
स्वाति बूँद पा मुक्ता
रच देती सीपिका
३१-१०-२०१९
***
लघुकथा:
पटखनी
*
सियार के घर में उत्सव था। उसने अतिउत्साह में पड़ोस के नीले सियार को भी न्योता भेज दिया।
शेर को आश्चर्य हुआ कि उसके टुकड़ों पर पलनेवाला वफादार सियार उससे दगाबाजी करनेवाले नीले सियार को को आमंत्रित कर रहा है।
आमंत्रित नीले सियार को याद आया कि उसने विदेश में वक्तव्य दिया था: 'शेर को जंगल में अंतर्राष्ट्रीय देख-रेख में चुनाव कराने चाहिए'।
सियार लोक में आपके विरुद्ध आंदोलन, फैसले और दहशतगर्दी पर आपको क्या कहना है? किसी पत्रकार ने पूछा तो उसे दुम दबाकर भागना पड़ा था।
'शेर तो शेरों की जमात का नेता है, सियार उसे अपना नुमाइंदा नहीं मानते' नीले सियार ने आते ही वक्तव्य दिया तो केले खा रहे बंदरों ने तुरंत कुलाटियाँ खाते हुए उछल-कूदकर चैनलों पर बार-बार यही राग अलापना शुरू कर दिया।
'हम सियार तो नीले सियार को अपने साथ बैठने लायक भी नहीं मानते, नेता कैसे हो सकता है वह हमारा?' आमंत्रणकर्ता युवा सियार ने पूछा।
'सूरज पर थूकने से सूरज मैला नहीं होता, अपना ही मुँह गन्दा होता है' भालू ने कहा।
'शेर सिर्फ शेरों का नहीं पूरे जंगल का नेता है' कोयल ने कहा 'लेकिन उसे भी केवल शेरों के हितों की बात न कर, अन्य प्रजाति के पशु-पक्षियों के भी हित साधने चाहिए।'
'जानवरों के बीच नफरत फ़ैलाने और दूरियाँ बढ़ानेवाले घातक समाचार बार-बार प्रसारित करनेवाले बिकाऊ बंदरों पर कार्यवाही हो। कोटि-कोटि जनता का अनमोल समय और बर्बाद करने का हक़ इन्हें किसने दिया?' भीड़ को गरम होता देखकर बंदरों और नीले सियार को होना पड़ा नौ दो ग्यारह।
सभी विस्मित रह गये चुनाव का परिणाम देखकर कि मतदाताओं ने कोयल को विजयी बनाकर शेर और नीले सियार दोनों को दे दी थी पटखनी।
***
३१-१०-२०१४
***

No comments:

Post a Comment

केवल और केवल विषय आधरित कमेन्ट ही दे यहाँ